राज केसरवानी : व्यक्तित्व और कृतित्व ग्रंथ प्रकाशित
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_467.html
नागपुर/पुणे। राष्ट्रीय हिंदी सेवी महासंघ, इंदौर, मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव श्री. राज केसरवानी के पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'राज केसरवानी : व्यक्तित्व और कृतित्व' ग्रंथ हाल ही में प्रकाशित हुआ। इस विशाल ग्रंथ में राज केशरवानी की अपनी सरकारी सेवाओं के साथ उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का समग्र लेखा-जोखा है।
श्री केसरवानी ने आजीवन हिंदी भाषा और साहित्य के माध्यम से राष्ट्रभाषा, राजभाषा हिंदी को सुदृढ़ता प्रदान की है । राज केसरवानी, इंदौर की सुपुत्री श्रीमती कीर्ति प्रधान तथा दामाद राजेश प्रधान ने राष्ट्रीय हिंदी सेवी महासंघ, इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मुहमद शेख के पुणे - कोंढवा स्थित निवास स्थान पर प्रत्यक्ष रूप से उन्हें ग्रंथ की प्रथम कृति भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती नजमुन्निसा शेख की भी उपस्थिति रही।
