उभरते सितारे में मनमोहक रहा 'सुनहरे पल'
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_145.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत, 'सुनहरे पल - 2022' का आयोजन किया गया। जिसमें अनोखे नृत्यों से सजा मनमोहक 'सुनहरे पल' लोगों के दिलों में छा गया।
सर्वप्रथम, संयोजक युवराज चौधरी ने सुनहरे पल की प्रस्तावना रखी। इस अवसर पर गुरुकुल नृत्य कला निकेतन की नृत्याचार्या कविता ढवळे का स्वागत सह संयोजिका वैशाली मदारे ने किया।
तथा, जे. के. डांस एकेडमी के कोरियोग्राफर जय हरणे और किशन वर्मा का स्वागत युवराज चौधरी ने किया। 'सुनहरे पल - 2022' में पर्व डांस ग्रुप, गुरुकुल नृत्य कला निकेतन, जे के डांस एकेडमी और श्री डांस एकेडमी के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य से समां बांध दिया।
कु. लावण्या लोकेश टेकाडे, आराध्या विशाल बाळापूरे, आयुष धनराज बुरडे, सान्वी संजय धन्जोडे, समीक्षा खोकले, कृतिका बुरडकर, तन्वी बेंदेवार, मैत्री चवरे, त्रिशा भिसीकर, मयूरी गावंडे, अश्लेषा मसाळकर, सई बुरूडकर, पृथा बुडे, दिया वाठोडकर, भाग्यश्री बनपेला, भावेश बनपेला, काव्यांजलि ठाकरे, कियान साहू,
मृण्मई वनवे, संस्कृति डाहाके, अदवी खडसे, अथर्व पाध्ये, गुलशन नागपुरे, देवांशी पटनायक, रिया नागदिया, आराध्या कोल्हे, हिरण्या चरडे, संपूर्णा रे मंडल, स्वरा कापसे, गार्गी कापसे, विधि जौंजाड, ऐश्र्वर्या थोरात, दक्ष वोकडे, पूर्वी वैद्य, देव्यांशी धोत्रे, भानवी सिल्लोरे ने
अपने शानदार नृत्य से सबका दिल जीत लिया। आर्यन डोंगरे, किमया नन्हई, मृणाल तेलरांधे, अर्चिता लखोटे, देवांशी पटनायक, अवनी ढोणे, विदित पिल्ले, स्पंदन रे मंडल, राम बागल, स्वरा रत्नपारखी, रिधीशा बागडे ने शानदार गीतों से समां बांध दिया।
नवोदित कलाकारों को नंदिनी सुदामल्ला, कृष्णा कपूर, बाबा खान, डॉ. शालिनी तेलरांधे, अलका रुंगटा, महेंद्र आगरकर, आनंद डोंगरे, देवस्मिता मानस पटनायक ने बहुत सराहा। इस अवसर पर सभी बच्चों को प्रमाणपत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में प्रा. प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन क्रमशः युवराज चौधरी और वैशाली मदारे ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अगली थीम 'सुनहरे पल' भाग 2 की जानकारी भी दी गई।