महिलाओं को उन्नत और स्वालंबी बनाने जनजागृति
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_278.html
नागपुर। हिंगना में स्थित बहुजन नगर में महिलाओं की उन्नति तरक्की, कामयाबी और स्वालंबी बनने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनीशा शेख की प्रमुख उपस्थिति में तथा जीवन वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर अनिल रावत, राजेश येलने, अनिता मेश्राम और ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार की प्रमुख उपस्थिति में महिलाओं के प्रयास और सहयोग से लिए जन जागृति कार्यक्रम हुआ।
इस कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं में होनेवाली कुदरती मासिक धर्म को लेकर आज भी ग्रामीण भाग में कुछ कुप्रथा है, उन्हें इस कुप्रथा से बाहर लाकर जनजागृति करने के उद्देश्य से अनेक जानकारियां दी गई। जैसे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है, किस तरह से आने वाली न्यू जनरेशन को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है।