Loading...

'एव्हरग्रीन हिट' गानों से श्रोताओं को रिझाया



नागपुर। डिवाइन म्यूजिक की ओर से पेश किए गए लाइव कॉन्सर्ट, एवहरग्रीन हिट्स में, गायकों ने लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों की एक श्रृंखला का प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

डिवाइन म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत लाइव इन कॉन्सर्ट एवरग्रीन हिट्स का आयोजन शनिवार शाम को किया गया। लक्ष्मी नगर स्थित साइंटिफिक ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन प्रवीण लिखार, विक्की मिश्रा, राजीव आर्य और एड. सिमरन नायडू द्वारा किया गया था। 

इस शो का मंचसंचालन आनंद राज आनंद ने किया था जबकि संगीत रचना तुषार विग्ने द्वारा की गई। 
 विजय पांडे , जया धाबेकर, मनोज मोरे, अर्चना भक्त, फाल्गुनी निनावे, पल्लवी पांडे, आनंद गायधनी, नरेंद्र इंगले, नरेंद्र माथुरकर, पुष्कर खेर ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आनंद गायधनी ने गाना "सजन रे झुठ मत बोलो" के साथ शो की शानदार शुरुआत की। 

उसके बाद पुष्कर और सिमरन ने "जाने जां ढूंढता फिर" गीत प्रस्तुत किया। विजय पांडे ने ना "मुह छुपा के जिओ",  नरेंद्र ने "पल पल दिल के पास", प्रवीण और पल्‍लवी ने "तुम क्‍या मीले जाने जान", अर्चना भक्‍ता ने " पिया तू अब तो आजा ', 

फाल्‍गुनी ने "तुही ये मुझको बता दे", आनंद और जया ने "सलामे इश्‍क मेरी जा", तुषार ने "सोचेंग तुम्‍हें प्‍यार", विकी ने "याद आ रहा" है जैसे एकसे बढकर एक जबरदस्‍त गीतों की प्रस्‍तुती देकर श्रोताओं के कुर्सी से ह‍िल ने नही दिया। 

प्रवीण और पल्लवी ने युगल गीत "तुम क्या मिले" के साथ खूब मस्ती की। सिमरन ने सह गायकों के साथ "कितना प्‍यारा तुझे रब ने" "आंखो में काजल है" आदि की प्रस्तुति दी, जबकि प्रवीण लिखर ने "ओ मेरे शाहे खुबा", "रूप तेरा मस्ताना" गीतों की प्रस्तुति दी। विक्की मिश्रा ने "सच कह रहा है ", 

"याद आ रहा है", एक सोलो सॉन्ग सहित कई डुएट गाने परफॉर्म कर फैंस की वाहवाही लूटी। राजीव आर्य ने "तडप तडप के इस दिल से" आदी जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन नरेंद्र इंगळे द्वारा प्रस्तुत "यम्‍मा यम्‍मा" गीत के साथ हुआ।
कला 5830363873775432070
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list