अमित बाजपेयी द्वारा जॉब बॉक्स का उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_741.html
राजस्थानी ब्रम्ह समाज की पहल
नागपुर। राजस्थानी ब्रह्म समाज द्वारा विप्र युवाओं के लिए एक जॉब बॉक्स का निर्माण किया गया है जिसमे की विप्र बच्चो को कैरियर बनाने में आसानी हो. इस जॉब बॉक्स में पंजीकरण करने वाले युवाओं को नौकरी दिलवाने की व्यवस्था राजस्थानी ब्रह्म समाज द्वारा की जाएगी इस योजना का सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमित बाजपेयी द्वारा राजस्थानी ब्रह्म समाज भवन में किया गया.
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में अमित बाजपेयी द्वारा जॉब बॉक्स सुविधा के महत्व की प्रशंसा करते हुए इसे आज के समय की जरूरत बताया. इसी श्रृंखला मे युवाओ के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन राजस्थानी ब्रम्ह समाज भवन मे किया गया. जिसमे समाज के बच्चो ने बड़चढ़कर हिस्सा लिया.
जिसमे काउंसलिंग श्रीमती मंजूश्री शर्मा, श्रीमती मनीषा पाठक, राजकुमार पुरोहित इन्होने बच्चो को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. तथा सिमबोसिस कॉलेज से जयप्रकाश पालीवाल इन्होने बच्चो को कोर्सस की जानकारी देते हुए कहा की सभी एक बार कॉलेज मे आकर वहा का प्रेमाईसेस व कोर्सस की जानकारी ले.मंच संचालन श्रीमती प्रियंका शर्मा जी ने किया.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजस्थानी ब्रम्ह समाज के अध्यक्ष विश्वजीत भगत, सचिव विक्रम शर्मा, विष्णु शर्मा, किशोर पालीवाल, आनंद चौबे, जयप्रकाश पालीवाल, सतीश पुरोहित, अनुराग तिवारी, योगेश व्यास, राकेश मिश्रा, देव शर्मा, संजय शर्मा, चिंटू पुरोहित,
अभिषेक जोशी, भावेश जोशी, अमित शर्मा, सतीश शर्मा, पैलेश जोशी, पियूष जोशी, गौरव शर्मा, बंटी शर्मा, केवीला जोशी, वीणा शर्मा, शालिनी शर्मा, महेश शर्मा उपस्थित थे.