फादर्स डे के उपलक्ष में शरीर की जांच शिविर का हुआ आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_28.html
बेटियां पापा की परियां और लाडली होती है : मोटवानी
नागपुर। लता मंगेशकर गार्डन के पास कंचन चंदवानी के निवासस्थान के प्रांगण में रविवार को सम्पूर्ण शरीर की जांच शिविर और फादर्स डे का बेहद सफलता से आयोजन महाराष्ट्र महिला युवा टीम और पूर्व नागपुर महिला टीम के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर फादर्स डे भी हर्षोल्लास से मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने की।
कार्यक्रम में अतिथि बतौर वी एस एस एस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी, कार्यक्रम संयोजक कंचन चंदवानी युवा टीम अध्यक्ष शिल्पा तलरेजा, कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध, महासचिव भाविका बचवानी , महाराष्ट्र महिला टीम अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, महासचिव सुनीता जेसवानी, नागपुर महिला टीम अध्यक्ष पूजा मोरयानी, पूर्व नागपुर महिला टीम अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, वेस्ट नागपुर महिला अध्यक्ष विधी ग्वालानी, सहित मुंबई से पधारी डॉ मुस्कान लालवानी थी , शिविर में सकड़ों मरीजों ने जांच करवाई और उन्हे दवाई भी दी गई। किरण समर्थ, हितेश जेसवानी और महेंद्र खेमचंदानी ने भी सहयोग प्रदान किया।
दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात प्रमुख अतिथि समाजसेवी अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी ने शिविर की सराहना कर फादर्स डे के बारे में जानकारी दी। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी को अपना पितातुल्य माना। उन्होंने कहा कि वह उनका नाम रोशन करेंगी, डॉ रिचा सुगंध शिल्पा तलरेजा ने भी प्रताप मोटवानी को पिता की जगह देते हुए खुशी जाहिर की, अंत में मोटवानी ने कहा कि फादर्स डे के उपलक्ष में संपूर्ण शरीर की जांच का शिविर आयोजित करना बेहद सराहनीय है, फादर्स डे के उपलक्ष में उन्होंने कहा कि बेटियां पापा की लाडली और परियां होती है। आज बेटियों ने जो मुझे सम्मान दिया है में खुद को गौरवाविंत महसूस कर रहा हू मेरा आश्रीवाद हरदम बेटियो के साथ है, संचालन डॉ रिचा सुगंध ने किया आभार प्रदर्शन डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने किया।


