Loading...

दयानंद आर्य कन्या विद्यालय की छात्राएं सफलता के शिखर पर


नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित उत्तर नागपुर स्थित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्राओं ने सफलता के शिखर को चूमा। अपनी अटल परंपरा को कायम रखते हुए सत्र 2021 - 22 में छात्राओं ने S.S.C. का उत्कृष्ट परीक्षाफल दिया। 

दयानंद आर्य कन्या विद्यालय का परीक्षाफल 99.68 % रहा। 12 छात्राओं ने प्रवीणता की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। 126 छात्राओं ने Distinction व 156 छात्राओं ने प्रथमश्रेणी में स्थान प्राप्त करके संस्था की गौरवमयी परंपरा को कायम रखा, जिसमें से  हर्षिता वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने ऐतिहासिक जीत हासिल करके 94.80 % प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। शाला के एचएसएससी के विद्यार्थियों ने भी 99.32 % रिजल्ट लाकर अपनी योग्यता का परचम लहराया।

इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी, संस्था इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य तथा समस्त पदाधिकारियों एवं प्राचार्या तेजिंदर एस. वेणुगोपाल ने समस्त अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
समाचार 2292725738770892300
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list