Loading...

दानवीर समाजश्री स्व. हजारीलाल अग्रवाल मार्ग नामकरण समारोह संपन्न



नागपुर। सी ए रोड गांधीबाग भावसार रोड से गांधी बाग उद्यान तक, दानवीर समाजश्री स्व हजारीलाल अग्रवाल के नाम से मार्ग का नामकरण समारोह भव्यता  से मनाया गया। 

मार्ग उद्घाटन समारोह में पोद्दारेश्वर राम मंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी, रामकृष्ण पोद्दार के हस्ते दिप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री विलासराव मुत्तेमवार, पूर्व महापौर  दयाशंकर तिवारी, कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विकास भाऊ ठाकरे, विधायक अभिजीत वंजारी, पू. विधायक  गिरीश व्यास, केन्द्रीय खादी ग्रामोद्योग सदस्य  जयप्रकाश गुप्ता, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस व्यापारी सेल अध्यक्ष अतुल कोटेचा, राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष  दुनेश्वर पेठे, उत्तर भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष उमाकान्त अग्निहोत्री, कांग्रेस उपाध्यक्ष रमन पैगवार, हल्दीराम के संचालक शिवकुमार अग्रवाल, पू. नगरसेवक  सुनील अग्रवाल, सौ.विद्या राजेश कन्हेरे, सौ.सरला कमलेश नायक, संजय कुमार बालपाडे कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष दिक्षित उपस्थित थे। 

सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर दानवीर हजारीलाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया, अतिथियों का बुके देकर सत्कार, एन वी सी सी अध्यक्ष अश्विन मेहाडिया, होलसेल ग्रेन मर्चेंट असो के सचिव प्रताप मोटवानी, कैलाश जोगानी, राधाकृष्ण हॉस्पिटल के गोविंद पोद्दार, पवन पोद्दार, बाबूभाई कादरी, प्रभाकर खापरे, पिंटू बागड़ी, महेश जेजानी, वीरभान तुलसयानी, दीपक लाहोटी, भोगीलाल शाह ने किया, समस्त अतिथियों ने नामकरण समारोह में अग्रवाल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए दानवीर हजारीलाल अग्रवाल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उनके द्वारा नागपुर में हर क्षेत्र में किए गए कार्यों पर उन्हें इस नामकरण को सार्थक बता कर याद किया। सभी अतिथियों द्वारा हजारीलाल अग्रवाल द्वारा मानवीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। 

कार्यक्रम का संचालक श्वेता शेगांवकर ने कुशलता से किया, नागपुर शहर कांग्रेस कमिटी और  मध्य नागपुर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी की ओर से, कार्यक्रम आयोजक संतोष कुमार हजारीलाल अग्रवाल का भव्य सत्कार शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं आकर्षक पितल का गदा देकर स्वागत किया गया। 

मध्य नागपुर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पट्टम के साथ महासचिव श्री रवि भाऊ गौर, युवा कांग्रेस नेता वसीम खान, वरिष्ठ नेता राजाभाऊ चिलाटे, सुनील दहीकर, पू.नगरसेवक फिरोज खान, नितिन साठवने, गांधिबाग पोलिस निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सोनवणे मॅडम, अग्रवाल समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। मार्ग का विधिवत नामकरण मंत्र विधि पूजन से किया गया अंत में संतोषकुमार अग्रवाल ने सभी का आभार माना।
समाचार 5977769952364101542
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list