पतंजलि योगपीठ ने मनाया आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_36.html
रेशिम बाग मैदान मे उत्साह से शामिल हुए योगप्रेमी
नागपुर। शहर पतंजलि योग समिति के आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रेशिम बाग मैदान में किया गया। योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में बड़ी तेजी से वर्षा का आगमन होते हुए भी पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही मेहनत से इस कार्यक्रम का आयोजन योग-निष्ठा तथा अथक प्रयास से किया। इस वर्ष भारत के आजादी का अमृत महोत्सव देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
इस पृष्ठभूमि पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पतंजलि समितीने अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न किया। भारत सरकार ने योग के प्रोटोकॉल को निर्धारित किया इसी के अनुसार उपस्थित योग साधकों को प्रोटोकॉल के मार्गदर्शन के लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पूज्य स्वामी आनंद देव जी महाराज को निमंत्रित किया गया था । इन्होंने बड़े ही प्रभावी तरीके से उपस्थित योग प्रेमियों से प्रोटोकॉल का प्रात्यक्षिक करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटुंब न्यायालय की भू.पू. न्यायाधीश सुश्री मीरा ताई खड़क्कार ने की।
प्रमुख अतिथि डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, पतंजलि के मुख्य संरक्षक राव यशपाल आर्य तथा स्नेह लता, एड. मनजीत मतानी, विट्ठलराव जिभकाटे, प्रकाश पोटफोडे, पूर्व विधायक सुधाकरराव कोहले ने दीप प्रज्वलन तथा उपस्थित योग साधकों को यथोचित मार्गदर्शन किया। तत्पश्चात, पूज्य स्वामी आनंद देव जी ने योग प्रोटोकॉल का प्रात्यक्षिक करवाया कार्यक्रम का संगीत मंच विजय राव बोरिकर संगित शिक्षक इन्होंने संभाला। स्वागत गीत, योग गीत तथा वंदे मातरम संगीत मंच द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना श्रीमती शोभा भागिया, महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी तथा अहवाल प्रस्तुति प्रदीप काटेकर प्रांत कोषाध्यक्ष, इन्होंने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति केवलरामानी ने किया।
योगक्षेत्र के प्रचार मे महत्वपूर्ण योगदान के लिए योग शिक्षक बाबूरावजी जुननकर, देवीदास ठाकुर, भुवन साहू, रामाकृष्ण पुस्तुले, शंकरराव जांभुलकर, उर्मिला जुनारकर, माधुरी ठाकरे, माया हाडे, मीना कुलश्रेष्ठ, रितु जरगर को इस वर्ष का सर्वोत्कृष्ट योग शिक्षक का पुरस्कार पू.स्वामी आनंददेव जी ने प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य महामंत्री शशिकांत जोशी, भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष दीपक येवले, पतंजलि के जिलाध्यक्ष डॉ.जीवेश पंचभाई, जिला युवा प्रभारी देवीदास ठाकुर, महिला जिला प्रभारी उर्मिला जुवारकर,
जिला कोषाध्यक्ष राम आगाशे , महामंत्री दीपक जरगर, माधुरी ठाकरे, रितु जरगर, ज्योत्सना इंगले, माधुरी निंबुळकर, शारदा वराडे, बालाजी पावडे, प्रशांत जीभकाटे, बाबा शेंडे ,शंकर जांभूळकर, सुभाष कुलश्रेष्ठ, माया हाडे, प्रशांत गौरकर, अथर्व गान, योगेश अंकित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया। हजारों की संख्या में योग प्रेमी, योगसाधको ने वर्षा का माहौल होते हुए भी अपनी उपस्थिति दर्शा के, योग के प्रति आस्था जताई, यह कार्यक्रम का वैशिष्ठ रहा।

