विप्र फाउंडेशन ने किया संस्थापक सुशील ओझा का भव्य सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_436.html
नई कार्यकारिणी के मार्गदर्शन हेतु विशेष तौर पर उपस्थित हुए विप्र के राष्ट्रीय संरक्षक
नागपुर। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील भाई ओझा का नागपुर प्रवास के दौरान स्मॉल फैक्ट्री एरिया स्थित पुष्करणा भवन में विप्र फाउंडेशन नागपुर कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ द्वारा विशेष सत्कार समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें विप्र फाउंडेशन सहित शहर के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों द्वारा उनका शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, परशुराम जी की प्रतिमा एवं फरसा देकर भव्य सत्कार किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विप्र फाउंडेशन के विभिन्न कार्यो एवं अरुणाचल प्रदेश में निर्माणाधीन परशुराम कुंड की जानकारी दी।
अपने विशेष संबोधन में उन्होंने विप्र फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया, विप्रजनो के विकास हेतु अनेक सुझाव दिए और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के जरूरतमंद लोगो और गृह उद्योग चलाने वाली महिलाओं की प्रतिभाओं को यथासंभव मदद करने की बात विशेष तौर पर कही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विप्र फाउंडेशन के विदर्भ अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा, अधि. गोपाल शर्मा, श्रीमालीजी, भिकमचंद शर्मा, आनंद पुरोहित, राधावल्लभ पुरोहित, सी.ए. राजू शर्मा, सी. ए. मनोज तुलसीराम शर्मा, अनिल शर्मा, विश्वजीत भगत, हेमंत शर्मा, विक्रम शर्मा, किशोर पालीवाल, सीए राजू शर्मा, जय जोशी, जितेंद्र शर्मा, जेपी पारीक, हिमांशु शुक्ला, पंकज शिवाल, दीपक हर्ष, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की सभी महिलाएं और विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी और अनेक गणमान्य प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रितु आनंद शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन प्रतीक त्रिवेदी ने माना।

