Loading...

तापमान में अत्यधिक वृद्धि अच्छे संकेत नहीं : जान्हवी गवले


नागपुर/पुणे। तापमान में अत्यधिक वृद्धि अच्छे संकेत नहीं है इस आशय का प्रतिपादन जान्हवी गवले ने किया वे 
विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज की बाल संसद इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। इस आभासी संगोष्ठी का विषय था - विश्व साइकिल दिवस,  विश्व पर्यावरण दिवस, महाराणा प्रताप जयंती एवं संत कबीर दास जी। जान्हवी गवले ने अपने भाषण में आगे कहा कि  ग्लोबल वार्मिंग विश्व की समस्या बन गई है। इसे रोकने के लिए अक्षय ऊर्जा, हरित ऊर्जा को बढ़ाना होगा। यह ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल होती है। इससे हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता। 

श्री राकेश अग्रवाल, गाजियाबाद, प्रान्तीय चेयरमैन, अंगदान देह दान प्रकल्प, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांत भारत विकास परिषद ने अपने संबोधन में कहा कि धन से भी ज्यादा रक्त की कीमत होती है। उन लाखों लोगों के बारे में सोचो जो इस दुनिया को देख नहीं सकते । हमारे अंग दान से उनके जीवन में रोशनी भर सकती है। जीते जी दान करें और मृत्यु के बाद अंग दान करें।

विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज के अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, महाराष्ट्र ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि, साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्र सेवा, राष्ट्रभक्ति  और राष्ट्रीय कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए अपने कर्म करें । 

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम डॉ. गोकुलेश्वर प्रसाद द्विवेदी जी संस्थान सचिव द्वारा करवाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी में यशिका चतुर्वेदी प्रथम स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में शिवी जैन, इंदौर, ऐश्वर्या गुप्ता,  गाजियाबाद, अभिनव गुप्ता, गाजियाबाद,  वेश पाराशर , भोपाल, मानसी शर्मा, भोपाल, श्रद्धा रविंद्र नाईक, महाराष्ट्र, स्वरा त्रिपाठी, लखनऊ,  आदित्य रविंद्र नाईक, रुशिल सोनी, इंदौर, प्रिया श्रीवास्तव, लखनऊ, आद्विका कुशवाह, इंदौर, शौर्य सिंह, इंदौर आदि अन्य अनेक बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन अवनी तिवारी, इंदौर ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मानसी शर्मा ने सरस्वती वंदना से की। स्वागत भाषण श्रीमती ज्योति तिवारी,बाल संसद,मध्य प्रदेश द्वारा दिया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मि चौबे राष्ट्रीय बाल संसद प्रभारी गाजियाबाद ने किया।
कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता यादव आदि अन्य अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
समाचार 5093287051111300051
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list