Loading...

वीर शिरोमणी महाराणा प्रतापसिंह के जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन


नागपुर। महाराणा प्रताप स्मृति मंदिर संस्था, शंकर नगर नागपुर में वीर शिरोमणी महाराणा प्रतापसिंह का जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।



इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा रैली का आयोजन कर देश भक्ती के गीत गाये तथा महाराणा प्रतापसिंह को स्मरण किया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर इनका जन्मदिन के अवसर पर स्वागत किया राष्ट्रीय प्रवक्त व कार्यालयीन सचिव, भारत, सुरजसिंह ठाकुर ने 'पृथ्वीराज' को सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को नाम दर्ज करने की कार्रवाई की तो उनका भी स्वागत किया। 

महाराणा के चेतक पर वीर रस की कविता सुनाई, घोडे पर भी झांकी निकाली, उसी तरह जेष्ठ राजपूत समाज के वरिष्ठ लोगो का स्वागत हुआ।

प्रमुख अतिथीयो में पुर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, अशोक सिंह सरस्वार पुर्व विधायक, डाॅ श्रीमती हेमलता मिश्र वायु सेना, राजपुत चेतना मंच नागपुर के अध्यक्ष सुरेश सिंह गहरवार, कार्यक्रम के शाखाओ के पदाधिकारी राजपूत चेतना मंच, जेष्ठ राजपूत फोरम,राजपूत महिला सभा, राजपूत युवा मंच के सभी प्रमुख रॅली मे रहे भव्य भोजन का भी आयोजन किया। 

कार्यक्रम के मंच संचालन में राजेशसिह ठाकुर व सहयोगी महावीर सिंह बैस, निलेशसिह गहलोत, करणी सेना के महासचिव जीतसिंह बुदेला, राहुलसिंह बैस, युवा अध्यक्ष नंदराजसिंह परिहार, सभी संस्था के वरिष्ठ समाज के प्रमुख पुरुष, महिला, युवक उपस्थित थे।
समाचार 3522357351964748252
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list