Loading...

मनुष्य के स्वस्थ जीवन में पर्यावरण की अहम भूमिका : मंजीत मतानी



पौधे लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया 

नागपुर। आज 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है, इस अवसर समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी की बहनों की टीम ने शहर में अनेकों स्थान पर पौधे लगा कर विश्व पर्यावरण दिन मनाया। 

नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी ने उनके साथ पौधे लगा कर पर्यावरण की गिरावट के बारे में जागरूकता बढाने और बेहतर भविष्य बनाने में सकारात्मक पर्वावरणीय करने के लिए प्रोत्साहित कर सहयोग प्रदान किया। समाजसेवी अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी ने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ जीवन में पर्यावरण की महत्वपूर्ण अहम भूमिका होती है। 

पर्यावरण एकमात्र घर है जो मनुष्यों के पास है और यह हवा भोजन और अन्य जरुरते प्रदान करता है, मानवता की संपूर्ण जीवन समर्थन प्रणाली सभी पर्वावरणीय कारकों की भलाई पर निर्भर करती है। पर्यावरण वायु और जलवायु को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, आज के दिन घर घर में पोधे लगाना चाहिए और झाड़ों की सुरक्षा करनी चाहिए।
समाचार 4957253165479560583
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list