पर्यावरण के प्रति सरंक्षण कर सभी को करे जागरूक : कंचन ठकरानी
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_93.html
नागपुर/गोंदिया। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र की टीमों द्वारा रविवार को अनेकों शहरों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने सभी टीमों से आग्रह किया था कि पर्यावरण के प्रति जागरूक कर प्रकृति के संरक्षण में सभी योगदान दे। अपने शहरों में अलग अलग स्थानों पर पौधे लगाए।
मोटवानी ने बताया रविवार को गोंदिया महिला टीम ने सबेरे से ही गोंदिया शहर अध्यक्ष श्रीमती कंचन ठकरानी के कुशल नेतृत्व में अलग अलग स्थानों में जाकर पौधे लगा कर बेहद सराहनीय कार्य किया। श्रीमती कंचन ठकरानी ने कहा कि पूरी सृष्टि प्रकृति पर्यावरण पर निर्भर है, जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है वह पर्यावरण की देन है बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती है,
हमारे आसपास का वातावरण पेड़, पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ों आदि से घिरा है , इसी को प्रकृति कहते है, जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण दूषित कर हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म कर आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे है ऐसे में छोटे छोटे प्रयास कर हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते है
अगर प्रकृति संरक्षित होंगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होंगा, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। प्रियजनों को पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता संदेशों को भेजकर विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दें।
गोंदिया महिला टीम की अध्यक्ष कंचन ठकरानी के साथ टीम में महासचिव शेरीन ठकरानी, प्रीति पृथ्यानी, पायल तोलानी, दीपिका खटवानी, कुसुम तोलानी, मुस्कान तोलानी ने भी सैकड़ों पौधे लगाने में सहयोग किया।