'सेव प्लैनेट संदेश रथ' से होगी जन जागृति
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_87.html?m=0
लालवानी दंपत्ति का देशहित में उत्कृष्ट उपक्रम
नागपुर। धरती पर असंतुलित हो रहे वातावरण को देखते हुए पर्यावरण संबंधी सावधानियां बरतने की जनजागृति करने के उद्देश्य से दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी तथा जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी द्वारा *'सेव प्लैनेट संदेश रथ'* का निर्माण किया गया है। यह रथ शहर के विभिन्न इलाको में भ्रमण करेगा। इस रथ के माध्यम से जनजागृति के बाद जन सहयोग से ही हमें अनेक प्रकार की सफलताएं मिल सकती है।
'सेव प्लैनेट संदेश रथ' पर 11 मुख्य संदेश इस प्रकार हैं :
1 - सेव वॉटर, 2 - सेव एनर्जी, 3 - सेव फारेस्ट, 4 - सेव वाइल्ड लाइफ, 5 - स्टॉप ग्लोबल वार्मिंग, 6 - कीप अर्थ प्लास्टिक फ्री, 7 - यूज सोलर एनर्जी, 8 - कंट्रोल पॉपप्युलेशन, 9 - यूज ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र, 10 - कंट्रोल साउंड पोल्युशन, 11 - रिड्यूस इंडस्ट्रियल एंड वेहिक्युलर पोल्युशन।
लालवानी दंपत्ति लगातार पिछले 20 वर्षों से नागपुर शहर में अनेक जनहित जागरूकता लाने हेतु सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
इसके पूर्व भी जनहितकारी कार्यों हेतु मा. भैरोसिंह शेखावत, प्रणव मुखर्जी, अटलबिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, भगत सिंह कोश्यारी, नितिन गडकरी, वसुंधरा राजे सिंधिया, शिवराज पाटिल, डॉ. हर्षवर्धन, अशोक गहलोत ने लालवानी दंपत्ति के जनहित कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दी।
