व्हर्सटाईल सिंगर्स द्वारा विविध गीतों की सूरीली दावत
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_954.html
नागपुर। व्हर्सटाईल सिंगर्स ग्रुप के गायकों ने 'सोचेंगे तुम्हें प्यार' इस कार्यक्रम से विविध सुरीले गीतों की दावत दी। फैंस ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शो को अपने सिर पर ले लिया।
व्हर्सटाईल सिंगर्स ग्रुप ने सोचेंगे तुम्हें प्यार नामक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार शाम लक्ष्मीनगर स्थित सायंटिफिक हॉल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तुषार रंगारी ने किया जबकि समन्वयक आर. धनंजय थे।
कार्यक्रम को उमेश कुमार का विशेष सहयोग मिला। इस मौके पर प्रवीण भिवगड़े, परिणीता मातूरकर, संजय बोरकर, स्वामीनाथन अय्यर, कौशिक पुजारी, गगन पुरी, जया धाबेकर, आनंद भगत, मीरा शर्मा, धीरज ठवकर, राजीव आर्य, डॉ. रश्मि कोल्हे, हेमंत चांदेकर, रजत चटर्जी, सारंग ग्वालानी, विक्टर क्रूज, वर्षा प्रवीण लाखे, धीरज परपल्लीवार, पंकज जोशी, नितिन पाटिल और नीलेश नासरे ने विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी।
संजय बोरकर ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। तुषार रंगारी ने सह गायकों के साथ तम्मा तम्मा, दिल ढूंढता है, सोचेंगे तुम्हें प्यार, बचना ऐ हसीनों आदि गीतों की प्रस्तुति देकर माहोल का निर्माण किया, जबकि उमेश ने मैं शायर बदनाम, वो हसींना मेरी हसिंनी आदि गीतों की प्रस्तुति दी। गायकों ने निले निले अंबर पे, प्यार करने वाले, तू सफर मेरा, ये दिल है मुश्किल, जानू मेरी जान आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का समापन राजीव आर्या और तुषार द्वारा बरसात के मौसम में प्रस्तुत गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन आनंद राज आनंद ने किया।