Loading...

निष्ठा और मेहनत से विद्यार्थी हर मुकाम पर पहुंच सकते है : श्रीमती मतानी



नागपुर। शहर में आईएएस, यूपीएस हेतु उदय अकादमी बच्चों को कोचिंग और रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था कर पूरे देश में प्रख्यात हो चुका है ,इसकी शुरुवात सिंधी समाज के आईपीएस डीसीपी लोहित मतानी और उनकी पत्नी समाजसेवी अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी ने की, जो कि आज बेहद सफलता से देश में अपना स्थान बना चुकी है, उदय अकादमी की तीसरी बैच के बच्चों का शुभारंभ कार्यक्रम देवानी धर्मशाला में आयोजित हुआ। महासचिव प्रताप देवानी के अनुसार अतिथि बतौर, रमेश जेसवानी, हरीश बाखरु, वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी, ईश्वर केसवानी, बढ़ते कदम रायपुर, वंदना खुशलानी, सुरेश जज्ञासी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। अध्यक्षता आईपीएस, डीसीपी लोहित मतानी ने की, संचालन डॉ विंकी रुघवानी ने किया।

श्रीमती लोहित मतानी ने पूरे देश से आए छात्रों को संबोधित कर बताया की उन्होंने जो लक्ष्य बनाया है,मेहनत निष्ठा से आप मंजिल प्राप्त कर सकते है धैर्य से पढ़ाई करे और लक्ष्य का पीछा कर सफलता को पाए खुद लोहितजी ने भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बार बार प्रयास कर एक दिन सफलता पाई है ,उन्होंने खुद बताया कि उन्होंने भी यू पी एस की कई बार परीक्षा दी, आज वह वकालत कर समाजसेवा भी कर रही है।

प्रताप मोटवानी ने बताया कि जो लोहितजी और बिटिया मंजीत कौर ने उदय अकादमी का बीज नागपुर में बोया आज वह वटवृक्ष का रूप धारण कर चुकी है, उदय अकादमी की पूरी टीम बधाई के पात्र है। 

कार्यक्रम अध्यक्ष लोहितजी मतानी ने बच्चों को परीक्षा के टिप्स और मोटिवेशनल स्पीच देकर प्रभावित किया उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आप भविष्य के कमिश्नर, डी सी पी ,और सरकारी उच्च पदाधिकारी बन सकते है इसके लिए समर्पित होकर आपको अथक परिश्रम कर मंजिल पाना होंगा। 

इस अवसर पर प्रताप देवानी, सुरेश जज्ञासी, वंदना खुशलानी, रमेश जेसवानी, हरीश बाखरू, ईश्वर केसवानी सहित दिल्ली से और मुंबई से आए वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित कर उन्हे बधाई देकर उज्वलमय भविष्य की कामना की। 

उदय अकादमी के सुनील जज्ञासी, सहित किशोर ठूठेजा, महेश साधवानी सहित अनेक गणमानय उपस्थित थे कार्यक्रम का कुशलता से संचालन डॉ विंकी रुघवानी ने किया।
समाचार 4225925257135474246
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list