किमाया ज़ांबोरे को किड कैटेगरी में विजेता का पहनाया ताज
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_277.html
नागपुर। एसजेडएसएस 'महाराष्ट्र ग्लैम सीजन 3' का आयोजन 18 जुलाई को ओबेरॉय पैलेस सेलिब्रेशन, कामठी रोड नागपुर में हुआ।
कार्यक्रम में स्पर्धक विजेताओं की घोषणा की गई, किड कैटेगरी जूनियर किमाया राहुल ज़ांबोरे उम्र 7 साल को किड कैटेगरी में विजेता का ताज पहनाया गया। मुख्यतः किड कैटेगरी जूनियर श्रेणी की बहुत प्रतिभाशाली और सुपर कलाकार मंच पर रॉक करती है और शो के दौरान सभी का दिल जीतती है, वह दिल्ली पब्लिक स्कूल मिहान में पढ़ती है।
यह कार्यक्रम रेहान अंसारी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था। इस अवसर पर विशेष अतिथि पूर्व मिस्टर महाराष्ट्र ग्लैम विजेता, मिस्टर डीसी इंडिया विनर और अभिनेता, सुपर मॉडल व्यंकटेश गुमलवार, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार और सामाजिक प्रभावक रागिनी छपरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
फैबक्रिएटर्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित और ग्लोबल इवेंट मैनेजमेंट द्वारा प्रबंधित शो जो इस क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से काम कर रहा है और बॉलीवुड में कई मॉडलों को अवसर दिया है।
ड्रेस डिजाइनर कल्याणी जायसवा थीं। एल. राहत फातिमा और ईशा पारशियोनकर और जूरी सदस्य सुपर मॉडल यतीश वैद्य, अभिनेता हिमांशु वहाणे और इमरान खान फैशन कोरियोग्राफर उपस्थित थे।आयोजक फिरोज आलम और सागर शाहू ने शो के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।