छात्रों ने स्वदेशी विज्ञान एवं तंत्रज्ञान की भूमिका को समझा
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_313.html
नागपुर। विज्ञान भारती प्रदेश मंडल, नागपुर द्वारा 'भारतीय शास्त्रज्ञ व विज्ञान क्षेत्र में उनके योगदान' इस विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन दि. ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन नागपुर द्वारा संचालित मुंडले इंग्लिश मीडियम स्कूल में 18 जुलाई को किया गया।
इस प्रदर्शनी में शास्त्रज्ञों के छायाचित्र लगाकर उनके बारे में जानकारी दी गई तथा विज्ञान एवं तंत्रज्ञान में उनकी भूमिका व महत्त्व समझाया गया। विज्ञान भारती प्रदेश मंडल के कार्यकारी सदस्य डॉ. सुनिल भट्ट द्वारा छात्रों को स्वदेशी विज्ञान व उनकी लोकप्रियता का महत्त्व समझाया गया। विज्ञान एवं तंत्रज्ञान द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाना है इस विषय पर जोर दिया गया।
शाला के अध्यक्ष मकरंद पाढंरीपांडे, मुख्याध्यापक डॉ. सौ. रूपाली हिंगवे, प्राथमिक विभाग मुख्याध्यापक सौ. मेघा पाध्ये, पर्यवेक्षिका सौ. शिल्पा डोंगरे के मार्गदर्शन से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।