महिला स्वयसिद्धा प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_209.html
नागपुर। क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य पुणे अंतर्गत जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, नागपुर व ओम साई बहूउदेशिय शिक्षण संस्था नागपुर इसके संयुक्त विधमाने भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लड़कियों व महिलाओं के लिये तीन दिवसिय स्वयंसिद्ध आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन गायत्री विद्या मंदिर कॉन्वेन्ट, भारत नगर, पारडी में किया गया।
जिसमें कॉन्वेन्ट की प्रिंसिपल डॉ. शालिनी सोनी , सोनिया तिवारी मॅडम, शिल्पा मॅडम, हेमा नगपुरे मॅडम, बीरे मॅडम व संस्था के अध्यक्ष पुरूषोत्तम वैदय, सचिव किरण यादव, दीपक झाडे, उपस्थित रहे। शिबिर में गायत्री विद्या मंदिर , नगपुरे विद्यालय, क्रिस कान्वेंट के लडकिया व शिक्षिकाओ ने भाग लिया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराटे व स्वयंसिद्धा प्रशिक्षक मास्टर किरण यादव द्वारा सभी को मार्गदर्शन किया गया।