अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_62.html
नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल ,हेती (सुरला) सावनेर में विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र मिश्रा सर के मार्गदर्शन में विद्यालय प्रतिनिधि, विद्यालय उप प्रतिनिधि, खेल प्रतिनिधि, खेल उप प्रतिनिधि पद के लिए मतदान हुआ। छात्र चुनाव प्रक्रिया से अवगत होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था अपनाकर मतदान करने पहुंचे। इस प्रक्रियाओं में छात्रों ने चुनाव प्रचार कर चुनाव की शुरुआत की।
प्रधानाचार्य राजेंद्र मिश्रा सर ने छात्रों को संविधान में मतदान के महत्व, मतदान कैसे करें और चुनाव कैसे कराए जाते हैं, के बारे में जानकारी दी। इस प्रकार छात्र परिषद चुनाव 2022-23 बहुत ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। छात्रों ने भी बड़े उत्साह और नियमों का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराया। सभी छात्रों की दिलचस्पी अब 18 जुलाई सोमवार को होने वाली मतगणना पर केंद्रित है।
अध्यापिका मीना अजमेरा, स्मिता अटलकर ने स्कूल की इस मतदान प्रक्रिया में शांति व्यवस्था पर ध्यान दिया। साथ ही वंदना बारापात्रे,अरविंद बुर्लेवार, मंजूषा साटकर, सोनिया उबानारे ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख सर ने स्कूल के उपक्रम की सराहना की।

