Loading...

भारतीय सुवर्णकार समाज ने किया गुणवंत विद्यार्थीयो का सत्कार



नागपुर। भारतीय स्वर्णकार समाज और वोठोड़ा स्वर्णकार परिवार की ओर से 10वीं और 12वीं के उच्च गुणवंता प्राप्त विद्यार्थियों का सत्कार किया गया। जिसमें प्रमुखता से सर्व मानव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कोटेचा, भारतीय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर राव बैतुले, द्वारकाधीश प्रतिष्ठान की अध्यक्षा अंजलि अनासाने उपस्थित थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख अतिथि के हस्ते संत नरहरी महाराज के प्रतिमा को पुष्प माला पहनाकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर दसवीं के 90% से ऊपर विद्यार्थियों का तथा 12वीं के 80% से ऊपर के विद्यार्थियों का सत्कार मोमेंटो पुष्पगुच्छ देकर किया गया। 

सुभाष कोटेचा ने अपने वक्तव्य में कहा की कुछ विद्यार्थियों का सत्कार हुआ है लेकिन जिनका नहीं हुआ है उन्होंने अपने पढ़ाई में परिवर्तन करते हुए उच्च गुणवत्ता प्राप्त करने का प्रयत्न करना चाहिए। इस अवसर पर उनके माता-पिता का भी सम्मान किया गया।

प्रमुख रूप से मानव सेवा संघ के प्रितम बोकड़े, प्रशांत बोरकर तथा स्वर्णकार समाज से निलेश सातफले मुकुंदराव सहाने, नंदू बनसोड अनिल खरवडे, दत्तराज श्रीरंग, नरेश म्हस्के प्रवीण कारमोरे, शंकर चित्रिव ,राजू दाते, राजू देवगिरकर, नितीन चिंचमलातपुरे, चंद्रशेखर भुजाडे ,विनोद ढोमणे, प्रशांत खरवडे ,सतीश येरपुडे, रुपेश फ़ाये, विलास गुरव ,सुरेशराव, अनिता दार्वेकर  शालिनी काठोले, रिता रोकडे, सुचिता रोकडे, दुर्गा चित्रिव, ललिता रोकडे, रोशनी गुरव ह्या होत्या, सुवर्णकार वधू समुह की संपूर्ण टीम कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित थी। उपस्थित कार्यक्रम का संचालन  दिनेश येवले ने तथा आभार प्रदर्शन विनोद निनावे ने किया।
समाचार 8522728483840083778
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list