गणेश पुंडे 'इंडियन आईकॉन अवॉर्ड' से होंगे सन्मानीत
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_964.html
नागपुर/लातूर। ओएसिस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट की अध्यक्षा तथा सीईओ डॉ सुषमा शरावत ने कहा कि ओएसिस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली के तहत दिए गए 'इंडियन आइकॉन अवार्ड - 2022' की घोषणा लातूर, महाराष्ट्र के ग्रामीण कवि गणेश तुकाराम पुंडे को की गई है।
ओएसिस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करता है जिसने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है।
यह पुरस्कार 15 अगस्त 2022 को दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। उन्हें हाल ही में 'डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर विश्वरत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
साधारण परिस्थितियों में कठिनाइयों को पार कर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले कवि गणेश पुंडे की जीवन यात्रा को युवा प्रेरक व्याख्याता राजेश दिवटे ने पुस्तक 'जीरो टू हीरो' में प्रस्तुत किया है।
एक प्रवास ग्रामीण कवि गणेश पुंडे का नाम निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। ओएसिस ग्रुप की अध्यक्षा डॉ. सुषमा शरावत ने गणेश पुंडे को बधाई दी है।