22 घंटे तक लगातार 250 गीत गाकर 111 गायकों ने बनाया 'यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड'


पद्मश्री मोहम्मद रफ़ी साहाब को अर्पित की स्वर सुमनांजलि

नागपुर। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव और 'सुरसम्राट पद्मश्री मोहम्मद रफी साहाब'की 42 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 22 अगस्त को सुबह 7 :15 बजे संगीत मैराथन शुरू की गई जो 23 अगस्त को सुबह 5 बजे समाप्त हुई। इसमें 111 गायकों ने लगातार 22 घंटे तक 250 गाने गाकर कीर्तिमान स्थापित किया। 

सबसे लंबा गायन मैराथन कार्यक्रम 'पद्मश्री मोहम्मद रफी सांस्कृतिक मंच नागपुर' द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सुरसम्राट मो. रफ़ीजी के 250 एकल/युगल गीत गाए।

पद्मश्री मोहम्मद रफ़ी सांस्कृतिक मंच नागपुर के सभी संयोजकों ने भी विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। कैलाश तानकर द्वारा तेरे मेरे सपने, राजू व्यास द्वारा तेरी गालियो में ना, पी. कुमार और सुनील वाघमारे द्वारा देवा हो देवा, शिवकुमार अवझे द्वारा शिरडी वाले साईं बाबा, मनोज ठक्कर द्वारा दीवाना मुझसा नहीं, भरत नरूले द्वारा अपनी आजादी को हम और विनोद अग्रवाल ने बेहतरीन गीत प्रस्तुत किए। 

इसके अलावा एक एक घंटे के स्लॉट बनाए गए और हर स्लॉट में कम से कम 15-16 गाने गाए गए। इस तरह 111 सिंगर्स ने युनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। निरंतर गीत गायन से पद्मश्री मोहम्मद रफ़ीसाहाब को स्वरसुमनांजलि अर्पित की गई। 

आयोजकों ने सभी 111 गायकों के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही उपस्थित लोगों को भी कार्यक्रम में भाग लेने और गायकों को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया।
कला 9099844991716169722
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list