दि स्टेनलेस स्टील एंड मेटल मर्चेंटस असोसिएशन की सर्वसाधारण सभा संपन्न


नागपुर। सर्वप्रथम अध्यक्ष रामकिशोर काबरा ने सभा का स्वागत करते हुए सभा को संभोधित किया। कोषाध्यक्ष राम कलंत्री ने 2021 - 2022 का ब्यौरा सभा को दिया। सचिव अमीत चौरिया द्वारा सचिवीय रिपोर्ट द्वारा एसोसिएशन की कार्यविधी से सभा को अवगत कराया।

साधारण सभा पूर्ण होने के पश्चात सभा स्थल पर ही सभा द्वारा श्री गजानन महाजन का चुनाव अधिकारी के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया हुई। जिसमें सर्व सम्मति से 2022 - 2023 के लिए अध्यक्ष परसराम चेलानी, उपाध्यक्ष राम कलंत्री, जतिन शाह सचिव कपिल चौरिया, सह सचिव महावीर लटूरिया, कोषाअध्यक्ष संकेत अग्रवाल, NVCC पदाधिकारी अमित चौरिया जनसंपर्क अधिकारी गोपाल लखोटिया को सर्व सहमति से सभा में चयन किया गया।

कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें शिव चौरिया, पुरषोत्तम चौरिया, भूषण चौरिया, राजा कलंत्री, अतुल गाँधी, श्रेणीक शाह, मुकेश सावलानी, हैप्पी लालवानी, जगदीश पारधी।
सभा में विशेष रूप से अशोक तिवारी, रामप्रसाद बजाज, रमन पैगवार, मनोज लटूरिया, महेश लाहोटी, मुरली गाँधी, इन्द्रचंद जैपुरिया, दिलीप लालवानी, जयराम पारवानी, अनिल भामोड़े, आनंद थडानी उपस्थित थे। सभा के अंत में सचिव अमीत चौरिया ने सभा का आभार माना।

समाचार 5607639761772368239
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list