'उभरते सितारे' मे 'नव संकल्प'
https://www.zeromilepress.com/2023/01/blog-post_14.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का सदाबहार लोकप्रिय उपक्रम 'उभरते सितारे' जो नवोदित कलाकारों को समर्पित है। जिसके अंतर्गत, 'नव संकल्प' थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बहुआयामी व्यक्तिमत्व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राजेंद्र जयसवाल जी उपस्थित थे। इनका स्वागत संयोजक युवराज चौधरी ने किया।
अपने संबोधन में राजेंद्र जयसवाल ने छोटी-छोटी कहानियों से बच्चों को नव संकल्पित किया। जिसमें उन्होंने सफलता की प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य के प्रति सीने में आग होनी चाहिए, माता पिता और गुरु का सम्मान होना चाहिए, तथा कठिन परिश्रम का मार्ग बताया।
सबसे पहले कार्यक्रम की प्रस्तावना संयोजक युवराज चौधरी ने रखी। जिसमें उन्होंने 'नव संकल्प' विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। तत्पश्चात, बच्चों न एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य और गीतों को प्रस्तुत किया।
जिसमें, अनय नितिन खाडे, अनन्या विश्वकर्मा, इशिका मंडल, काहिरा भगत, अद्विका बागडे, त्रिशा ठवरे, दृष्णा फरवाहे, आरोही मलकवाडे, संस्कृति डाहाके, आनंद नितिन खाडे, यशस्वी प्रकाश गोवारदिपे और संपूर्णा रेमंडल के नृत्य ने दिल जीत लिया।
आरोही मलकवाडे, निधि बागल, प्रणिवि वनकर, रितेश मलकवाडे, गौरव डाहाके, भव्या अरोरा, नंदिनी बागडे, राम बागल, जान्हवी तामगडे और किमया नन्हई ने शानदार गीत सुनाए।
आर्या संदीप भोंगाडे ने शानदार मिमिक्री से मन मोह लिया। बच्चों की कलात्मक सृजनता को रतन वानखेडे, डॉ. नंदिनी खाडे, अरुण विश्वकर्मा, आरसी महतो, अनीता गुप्ता, लक्ष्मी घनश्याम नन्हई, मीनाक्षी केसरवानी, लीला पवार, प्रीति अभिजीत बागल, मोनिका विकास रेमंडल, आशा वेदप्रकाश अरोरा, देवस्मिता मानस पटनायक, सीमा लूहा, रौनक रुंघटा, बाबा खान आदि ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर और कृष्णा कपूर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। तथा सभी उपस्थित सुधिजनों, कलाकारों और दर्शकों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।