राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा महिला आरोग्य पर परिचर्चा संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2023/07/blog-post_38.html
नागपुर। राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा ब्रम्ह महिलाओं के लिए नियमित रूप से आरोग्य शिवीर लिए जाते है, इसी श्रृंखला में मीनोपॉज एवम् अन्य महिलाओं के आरोग्य पर शहर की प्रतिष्ठित स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना त्रिपाठी के मार्गदर्शन में परिचर्चा का आयोजन किया गया, इस अवसर पर राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा डॉ. अर्चना त्रिपाठी का सत्कार किया गया।
डॉ. त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं द्वारा आरोग्य संबंधित पूछे गए सवालों का जवाब देकर स्वास्थ संबंधित जागरूकता विषय पर गहराई से चर्चा की। महिलाओं में बढ़ रही आरोग्य समस्याओं पर सजग रहते हुए अपनी जीवन शैली में सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजन की प्रस्तावना में श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा किए जा रहे ब्रम्ह महिलाओं के लिए किए जा रहे अनेक आयोजन की महत्वपूर्णता पर जानकारी दी।
आयोजन का आभार प्रदर्शन श्रीमती वीणा गौरव शर्मा एवं संचालन राधिका शर्मा ने किया। आयोजन में प्रमुख रूप से श्रीमती गायत्री शर्मा, स्वाति शर्मा, रस्मी शर्मा, कृपा शर्मा, नम्रता भगत, रेणु शर्मा, रूपाली दीपक पुरोहित, सविता जोशी, आरती शर्मा, जागृति जोशी, रुचि जोशी, नीता शर्मा, सोनाली शर्मा, मोना शर्मा, मीना उपाध्याय, कोमल शर्मा, ममता कौशिक, निशा शर्मा, डॉली सारस्वत, जयश्री जोशी तथा अन्य महिलाएं उपस्थित थे।