Loading...

उड़ान महिला चेतना मंच का ‘मीट एंड ग्रीट योर इनर चाइल्ड’ का आयोजन


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत कार्यशाला का ‘मीट एंड ग्रीट योर इनर चाइल्ड’ का' आयोजन किया गया शुक्रवार 15 दिसंबर को, उत्कर्ष सभागृह में। जिस पर बेहद सराहनीय  तरीके से मार्गदर्शन देने का कार्य किया मनोचिकित्सक  रेखा मनचंदिया ने। 
मुख्य अतिथि डॉ भावना कलसुले का सम्मान संयोंजिका पूनम हिंदुस्तानी ने अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। डॉ भावना कलसुले ने उड़ान मंच की गतिविधियों की बहुत प्रशंसा की तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि विशेष पर उनसे जुड़ी जानकारियां प्रदान  करने का कार्य किया। कार्यशाला विशेषज्ञा रेखा मनचंदिया का स्वागत संयोंजिका मीनू भटटड़  तथा सह-संयोजिका शशि तिवारी ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।


मुख्य अतिथि का परिचय टीम उड़ान से डॉ. अपर्णा झा ने दिया। कार्यशाला विशेषज्ञा का परिचय संगीता पांडे ने दिया। संयोंजिका पूनम हिंदुस्तानी ने स्वागत  वक्तव्य दिया तथा विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन अंतर्गत सभी उपक्रमों का सारांश में परिचय प्रस्तुति  दी।
सह-संयोजिका शशि तिवारी ने सत्र-१ का तथा संयोजिका  पूनम हिंदुस्तानी ने सत्र-२ का मंच संचालन किया।
आभार प्रस्तुति टीम उड़ान से ज्योति हेड़ा ने दिया ।
कार्यक्रम  साहित्य सफ़र -4 के अंतर्गत राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि के अवसर  पर उनकी स्वरचित प्रस्तुतियां दी गयी  तथा विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के कार्यकारी प्रधानमंत्री श्रद्धेय मधुप पांडेय जी की शोक सभा रखी गई।


इसमे प्रस्तुति देने वाली सखियां इस तरह से थी। रश्मि मिश्रा, माया शर्मा, रेशम मदान, संगीता माहुले, आभा आसुदानी, प्राजकता वाड़ेकर, नीलम शुक्ला, किरण हटवार, संगीता शर्मा, मनीषा पखाले, संतोष बुद्धि राजा, नंदिता सोनी।
सभी प्रस्तुति देने वाली सखियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विशेष सहयोग प्रदान किया शांति कोठारी,ललिता कोठारी, उज़्मा कौशर,अरूणा सोनी, लतिका त्रिपाठी ने। कार्यक्रम का समापन जलपान से किया गया। कार्यक्रम संयोंजिका पूनम हिंदुस्तानी तथा शशि तिवारी थी।
समाचार 4678626649132813780
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list