बिहार, मुजफ्फरपुर की रजनी प्रभा हुई ‘जीरो माइल काव्य रत्न अवॉर्ड - 2023’ से पुरस्कृत
https://www.zeromilepress.com/2024/01/2023.html
नागपुर/मुजफ्फरपुर। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, क्योंकि पत्रकारिता समय के साथ समाज का दिग्दर्शन व मार्गदर्शन करती है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के बीच नागपुर से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक अखबार 'जीरो माइल' वास्तव में भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपना दायित्व बखूबी निभा रहा है।
जीरो माइल' राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक के 18वें वर्ष में पदार्पण पर ‘विशेषांक’ का विमोचन एवं 'जीरो माइल आईकॉन अवॉर्ड - 2023' समारोह संपन हुआ।
इस आइकॉन अवार्ड से बिहार की जानी मानी कवियित्री रजनी प्रभा, सुपुत्री श्री राजकुमार सिंह एवं राधा सिंह को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। अपनी कविता से लोगो को प्रेरणा देने के कारण इन्हें ’जीरो माइल काव्य रत्न अवॉर्ड - 2023’ से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड के साथ समान चिन्ह, प्रसस्ति पत्र तथा गौरव विशेषांक उन्हें भेंट की गई।
रजनी जी के इस उपलब्धि पर साहित्य जगत की तमाम हस्तियां ने उन्हे शुभकामनाएं दी और भविष्य में आगे भी इसी तरह लिखते रहने की बात कही, ताकि आने वाली पीढ़ी रजनी जी से कुछ सीख सके। शुभकामना देनेवालों में प्रो. डॉ. शहाबुद्दीन नियाज़ मुहम्मद शेख, पुणे, प्रो. डॉ.शिवनारायण, पटना, प्रो. डॉ शशिबाला मौर्या, डॉ. प्रभु चौधरी, डॉ. सत्येंद्र पाठक, जहानाबाद, राजेंद्र आर्या, दिल्ली, सिखा गोस्वामी, छत्तीसगढ़ डॉ. नीरेन सचदेवा, बैंगलुरु, अवनीश कुमार, हैदराबाद, सुधीर सिंह, पुणे आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।