Loading...

रजनी प्रभा को मिला ’कबीर लिटरेरी शिरोमणि ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड’


नागपुर/छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र के पीपल्स एजुकेशन सोसाइटी के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रविवार 28 जनवरी 2024 को आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था,ग्वालियर ,मध्य प्रदेश ने बाबासाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर बिहार, विश्वविद्यालय,मुजफ्फरपुर, बिहार से शोधकार्य कर रहीं रजनी प्रभा सुपुत्री श्री राजकुमार सिंह एवम् राधा सिंह को ’कबीर लिटरेरी शिरोमणि ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड - 2024’ से सम्मानित किया। उनकी अनुपस्थिति में उनका अवार्ड विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज, उतर प्रदेश के अध्यक्ष तथा नागरी लिपि परिषद,नई दिल्ली के कार्याध्यक्ष प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन नियाज़ मुहम्मद शेख, पुणे महाराष्ट्र ने गोपाल किरण समाज सेवी संस्था, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह निमराजे के करकमलों से स्वीकार किया।

इस अवसर पर डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर मराठावाडा विश्वविद्यालय ,छत्रपति संभाजी नगर के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सतिश दांडगे,अहमदनगर के सी. ए. शंकर अंदानी तथा कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अलका नारायण गडकरी, जाधव की गरिमामयी उपस्थिति थी। रजनी प्रभा शिक्षा,समाज,भाषा,साहित्य व शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्हें कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय अवार्ड पहले भी प्राप्त हो चुके हैं। दो बार हावर्ड विश्व रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। संप्रति वो सामाजिक/साहित्यिक संस्था रचनादर्शन की संस्थापिका, मकस कहानिका पत्रिका की संपादक, विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान,प्रयागराज,की आजीवन सदस्या,नागरी लिपि परिषद,दिल्ली, की आजीवन सदस्या, भारतीय कवि संघ की राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय जिज्ञासा काव्य मंच की राष्ट्रीय सचिव,राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की राष्ट्रीय सचिव आदि के रूप में भी सक्रिय हैं।

रजनी प्रभा को यह सम्मान उनके भाषा, शिक्षा, समाज, साहित्य, लिपि व शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है। रजनी प्रभा को इस अभिनव उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के अध्यक्ष व शिक्षाविद् श्री बृज किशोर शर्मा, मार्गदर्शक हरे राम बाजपेयी, डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी, नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली के अध्यक्ष पूर्व कुलपति डॉ. प्रेमचंद पातंजलि,प्रो. डॉ. शहाबुद्दीन मोहम्मद नियाज़ शेख, प्रो. डॉ. शिवनारायण, कुंदन परमार, राजेंद्र आर्य, डॉ. विकास शर्मा, सिखा गोस्वामी, डॉ. सतीश कुमार यादव, लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर, रूबी भूषण, अवनीश राजा, अविनाश कुमार चौधरी आदि द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई दी गई।
समाचार 7090964745571912752
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list