Loading...

नागसेन नगर में मनाया श्री संत गुरु रविदास महाराज जन्मोत्सव


रामेश्वर बोड़खे निवास से निकली रैली में गूंजे जयघोष

नागपुर। उत्तर नागपुर नागसेन नगर प्रभाग क्र - १ में श्री संत गुरु रविदास महाराज जन्मोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सोत्साह मनाया गया। जन्मोत्सव में सुबह श्री संत शिरोमणि रविदास महाराजजी का शाही स्नान हुआ। आरती उपरांत महिला मंडल ने भजन कीर्तन के माध्यम से रविदास महाराज का नमन किया. 


रामेश्वर बोड़खे निवास, कमाल चौक से जयघोषों के साथ रैली निकली। इंदौरा चौक, भीम चौक से होते हुए रैली श्री संत गुरु रविदास महाराज भवन पहुंची। अंत मे भक्तों में महाप्रसाद वितरित किया गया। महाप्रसाद का हजारों भक्तो ने लाभ लिया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मिलिंद माने, पूर्व पार्षद सुरेश जग्यासी, राजू ढोलवानी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन मीना भागवाकर, नरेंद्र इंगळे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण सत्नुरकार, अनिल वासनकर, युवराज इंगळे, माणिक इंगळे, नरेश इंगळे, मूलचंद शेम्बरगेड, दीपक शखवार, गणेश महाजन, सोमेश्वर इंगळे, राजू घोरे, लीलाधर मालखेड़े, राहुल मालखेड़े, महेंद्र धनविजय, रुपेश ढोल, महेश कर्णे, शंकर माहुरकर, पाण्डुरंग भगवाकर, यादवराव सावरकर, 


रमेश सातपूते, आशीष रजूरकर, सागर सातपूते, राहुल बोडखे, महिला कार्यकर्ता आशा इंगळे, रोशनी सत्नुरकार, शकुंनतला सावरकर, निर्मला ढोल, आशा मालखेड़े, गैाकर्णा गुजरकर, अर्चना महाजन, मोनाली इंगळे, अनामिका इंगळे, वछला घोड़े, नीलिमा मालखाड़े, पार्वता बाई थोटे सहित कार्यकर्ताओं ने सहकार्य किया।
समाचार 8793396372117935313
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list