हिन्दी महिला समिति ने मनाया अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस


नागपुर। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नागपुर की जानी- मानी समाज सेवी संस्था 'हिन्दी महिला समिति' ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें समिति की बहनों की विभिन्न प्रस्तुतियों का अद्वितीय समावेश था, स्वयं सिद्धा पुरस्कार भी दिया गया।

हिन्दी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रति चौबे की अप्रत्यक्ष उपस्थिति तथा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एस वी के संस्थान की संस्थापिका श्रीमती गायत्री वात्सल्य, उपाध्यक्षा द्वय श्रीमती रेखा पांडेय, सुजाता दुबे, कोषाध्यक्ष ममता विश्वकर्मा, सचिव रश्मि मिश्रा (संचालन) की प्रत्यक्ष उपस्थिति में सखियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ऐतिहासिक, माध्यमिक, आधुनिक सशक्त नारी विभूतियों को चरितार्थ किया मानो हम उन्हीं के काल में आ गए हैं। कार्याध्यक्षा डॉक्टर चित्रा तूर को स्वयं सिद्धा पुरस्कार से नवाज़ा गया।

अपनी सशक्त महिला के रूप में शिरकत करने वाली सखियाँ सीमा  काचोरे (सावित्री बाई फुले) गीतू शर्मा (रानी  पद्मावती)
अनीता  गायकवाड़ (जिजामाता ) प्रतिभा भोले (सिंधु ताई सपकाड़) कविता  कौशिक (लता मंगेशकर) किरन हटवार (पी टी ऊषा) नंदिता सोनी (गृहणी), रेशम मदान (गुलाब सिंह कौर), रश्मि अवस्थी (लता मंगेशकर), मेनका अग्रवाल (सुषमा स्वराज), दर्शना कौशिक (व्यवसायिक महिला), विधि ग्वालानी (भारत माता), रश्मि मिश्रा(बछेंद्री पॉल) थीं। लक्ष्मी वर्मा के सम्मोहक नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में दर्शक के रूप में वैशाली, सुनीता शर्मा, उमा हरगन, वर्षा भावनानी उपस्थित रहीं ।
समाचार 6907099436325868856
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list