Loading...

जल संवर्धन हेतु युवा सम्मेलन व रैली निकालकर किया शपथ ग्रहण


नागपुर/गढ़चिरोली। एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गढ़चिरोली तथा गढ़चिरोली जिला सिंचाई विभाग द्वारा संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली में आयोजित विश्व जल दिवस पर युवा सम्मेलन व रैली निकालकर जल संवर्धन हेतु शपथग्रहण किया।

विश्व जल जागृति युवा सम्मेलन का उद्घाटन उपविभागीय अभियंता इंजी गणेश परदेशी ने किया। सम्मेलन अध्यक्ष एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गढ़चिरोली के संस्थापक सचिव, जलप्रेमी नदी प्रहरी विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने किया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता वरीष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर हेपट, सहायक अभियंता कमलेश आखाड़े, इंदिरा गांधी कनिष्ठ विज्ञान महाविद्यालय गढ़चिरोली की प्राचार्या श्रीमती नलीनी मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विश्व जल दिवस के सम्मेलन में श्री परदेशी, विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार, मनोहर हेपट तथा अन्य अतिथियों द्वारा विश्व तथा देश व राज्यों की पानी उपलब्धता, समस्या, योजना व निराकरण करने के अनेक उदाहरण देकर 100 से अधीक युवाओं युवतियों को समझाया गया।

जल संवर्धन के लिए सभी उपस्थितो ने शपथग्रहण किया। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे भरी दोपहरी में इंदिरा गांधी महाविद्यालय गढ़चिरोली के सामने चामोर्शी रोड़ में जल कलश यात्रा निकालकर युवा युवतियों तथा नागरिकों ने सुविचारित नारे बोलकर यात्रा को सफल किया। इस अवसर पर विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार के आव्हान पर जल संवर्धन व जल उत्पादन के लिए सभी ने एक वर्ष में एक पीपल बरगद नीम पौधारोपण करने का समर्थन किया। संचालन प्रा. विशाल भांडेकर, प्रस्तावना प्रा. राजन बोरकर, आभार प्रदर्शन प्रा. हर्षल गेडाम ने  किया।
समाचार 1770011270336862705
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list