Loading...

भव्य रूप से मनाया जाएगा झूलेलाल जयंती महोत्सव


गाँधीसागर झूलेलाल मंदिर में हुई सभा

नागपुर। गाँधी सागर झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के ईष्ट देवता वरुण अवतार झूलेलाल जी का 1074 वा जन्मोत्सव भव्य रूप से 9 और 10 अप्रैल को मनाया जाएगा. आज हुई सभा मे ऐसा निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसा के महंत ठाकुर मोहनदास के सानिध्य मे गाँधी सागर तट पर स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित सभा की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष रमेश जेसवानी ने की। 

सभा की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी के मूर्ति पर अध्यक्ष रमेश जेसवानी, कोडुमल धनराजानी, दीपक देवसिंघानी, हरिराम नागपाल, मेघराज मैनानी, मनोज मोरयानी, मनोहर खुशालानी, एन. कुमार हरचंदानी, सतीश मिरानी, राजुभाई माखीजा, सुनील जग्यासी, नंद हरद्वानी, संजय धनराजानी, नंदलाल देवानी, सोनू मंघानी, योगेश उत्तमचंदानी, रवि हरद्वानी, प्रदीप जेसवानी, राम खुशालानी, नानक आहूजा, कमलेश धनवानी ने झूलेलाल जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर और ज्योत प्रज्वालित कर किया। 

सभा में सभी मौजूद सदस्यो ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रमो की रूपरेखा रखते हुए जेसवानी ने उपस्थितों को जानकारी दी कि 9 अप्रैल को संध्या 5 बजे से बच्चों और महिलाओ के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और 10 अप्रैल सुबह 5 बजे से धार्मिक कार्यक्रम और संध्या 5 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन संस्था की ओर से किया जाएगा। जयंती को सफल बनाने के लिए सभी सेवाधारी उत्साह के साथ सेवा मे जुट गए है।
समाचार 1097902668801833952
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list