महिलाएं सर्वप्रथम स्वयं का रखें ध्यान : डॉ. स्वाती सारडा
https://www.zeromilepress.com/2024/03/blog-post_89.html
नागपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान महालेखाकार कार्यालय लेखा व हकदारी नागपुर के बहुउद्देशीय सभागृह में शहर कि प्रसिद्ध तज्ञ चिकित्सक डॉ. स्वाती सारडा इनके द्वारा महिलाओं के स्वास्थ संबंधी मार्गदर्शन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। महिला तथा पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों से सभागृह भरा हुआ था।
अपने प्रमुख संबोधन में डॉ स्वाती ने कहा कि उम्र के हर पड़ाव पर हम खुदका किस तरह खयाल रखें और समय समय पर अपना नियमित चेकअप करते रहें। महिलाएं ख़ास तौर पर अपने लिए हर रोज अपने खुद के लिए समय दे, क्यों की पूरे परिवार को संभालने वाली निव घर की प्रथम महिला ही होती हैं, वो अगर स्वास्थ पूर्ण होगी तो पूरा परिवार ठीक होगा। विविध बीमारियों के सही समय के उपचार और नियमित चेकअप संबंधी बड़ी कुशलता से डॉ स्वाती ने सभी को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार सुश्री जया भगत प्रमुख रूप से उपस्थित थीं उन्होंने डॉ स्वाती के स्वागत के साथ ही उनके द्वारा किए गए संबोधन तथा कुशल मार्गदर्शन के लिए कार्यालय कि ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपमहालेखाकार प्रशासन अक्षय खंडारे, वरिष्ठ उपमहालेखाकार डॉ भूषण भिरूड, वरिष्ठ उपमहालेखाकार जे. बी. गुप्ता, कल्याण अधिकारी सारिका पाटील, शिल्पा जोशी, मंजुश्री नायडू प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पिहू भट्टाचार्य इन्होंने किया।