श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज में महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक
https://www.zeromilepress.com/2024/03/blog-post_43.html
नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज में महाशिवरात्रि के पावनपर्व पर रूद्राभिषेक एवं शिवपुजन किया गया। पुजन के मुख्य यजमान विजय जानी परिवार थे, सह यजमान तुषार रावल परिवार, सतीश भट्ट परिवार थे। पंडित चेतन महाराज त्रिवेदी द्वारा पुजन संपन्न किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने रुद्राभिषेक का लाभ लिया।
इस अवसर पर ट्रस्टिमंडल के पूर्व सभापति अधिवक्ता चंद्रकांत ठाकर, ट्रस्ट मंडल के प्रमुख अधि नरेंद्र जहा, ट्रस्टी पंडित योगेश जोशी, देवेंद्र दवे, ट्रस्टी अशोक त्रिवेदी, समाज अध्यक्ष संजय ठाकर उपाध्यक्ष राजेंद्रभाई मेहता, मानदमंत्री चेतन जोशी, कोषाध्यक्ष अशोकभाई जहा, सदस्य जयेश जोशी, केयूर व्यास, बृजेश व्यास,राजेश जोशी, अनूप शुक्ला, महिलामंडल पूर्वप्रमुख श्रीमती हंसा ठाकर, नूतन जहा, कोकिला जहां, कीर्ति जोशी, उपाध्यक्ष वोल्गा ठाकर, रजनी भट्ट, जयश्री जोशी,
मोना जानी, जाया त्रिवेदी, पारुल ठाकर, कविता व्यास, युवामंडल के अध्यक्ष हिमांशू शुक्ल, उपाध्यक्ष संजय पंड्या, करण दवे, जय जोशी,गोपाल व्यास, नीरज व्यास, अमरीश मेहता, उज्वल जानी, चिराग जोशी, हितेश त्रिवेदी, समाज सदस्य प्रद्नेश ठाकर,विनोद जोशी, मुकेश जोशी, रजनीकांत मेहता, बटुक जोशी ऐवं समाज व्यवस्थापक चंद्रकांत त्रिवेदी, तथा बड़ी संख्या में समाज बंधुओं एवं भगिनी उपस्थित थे।
आरती के पश्चात समाज बंधुओं ने इस धार्मिक कार्यक्रम का लाभ लिया व प्रसाद ग्रहण किया। भोलेनाथ का ठंडाई प्रसाद के यजमान बृजेश व्यास परिवार थे, इस अवसर पर समाज प्रमुख संजय ठाकर ने समाज बंधुओं को आगामी कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर समाज का मान बढ़ाने की अपील की, मानदमंत्री चेतन जोशी ने महाशिवरात्रि पर्व की शुभेच्छा देते हुए सभी उपस्थित समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।