Loading...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी एक रुप अनेक’ विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न


नागपुर/इस्लामपुर। भारत माता अभिनन्दन संगठन इस्लामपुर, पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एवं इकाई अध्यक्षा निधि बोथरा जैन के जन्म दिवस पर ‘नारी एक रुप अनेक’ विषय पर आयोजित हुई भव्य राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी। मां शारदे की वंदना द्वारा काव्य गोष्ठी का शुभांरभ वरिष्ठ कवि देवी प्रसाद पाण्डेय प्रयागराज द्वारा किया गया। अध्यक्षा निधि बोथरा जैन ने गणेश जी एवं मां शारदे के चरणों में नमन निवेदित करते हुए मंचासीन सभी पदाधिकारी एवं‌ काव्य मनीषियों का स्वागत किया एवं अप्रतिम काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम अध्यक्षा संध्या श्रीवास्तव सांझ छतरपुर मध्यप्रदेश द्वारा मंच संबोधन कार्य सम्पन्न हुआ एवं उनके आदेश अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ शशि जायसवाल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश, ने मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, संचालिका एवं रचनाकारों का स्वागत अभिनन्दन किया। एवं अपने सृजन द्वारा मंच को सुसज्जित किया। राष्ट्रीय संयोजक/ वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव (गोण्डा उत्तर प्रदेश) ने मंच को अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए मंचासीन सभी का स्वागत, अभिनन्दन किया। 4 धंटे तक काव्यगोष्ठी निरंतर चली। अनिता बाजपाई (वर्धा/ महाराष्ट्र) ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सुसज्जित किया। विषयानुसार आयोजित राष्ट्रीय काव्यगोष्ठी में सभी साहित्यकारों ने, अपनी  रचना द्वारा मंच को अपने सुन्दर भावों में पिरोकर अप्रतिम काव्यात्मक प्रस्तुति द्वारा मंच को सुशोभित किया।

कार्यक्रम अध्यक्षा संध्या श्रीवास्तव सांझ द्वारा सुंदर अध्यक्षता समीक्षा एवं मंच की एवं अध्यक्षा आयोजिका निधि बोथरा जैन की उत्तरोत्तर वृद्धि की मंगलकामना देते हुए काव्यगोष्ठी स्थगित की घोषणा की गई।भारत माता अभिनन्दन संगठन रजि., इस्लामपुर पश्चिम बंगाल शाखा अध्यक्षा सभी काव्यमनीषियो को अनन्त शुभकामनाऍं प्रदान करते हुए उनके मंगल भविष्य की मनोकामना करता है एवं वरिष्ठ साहित्यकारा सरोज गर्ग (मिडिया प्रभारी) का विशेष रुप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है। उनके उत्तम मंच संचालन के लिए। इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव मंच पर उपस्थित कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि की अनुमति से भव्य राष्ट्रीय काव्यगोष्ठी का समापन सम्पन्न किया अगली काव्यगोष्ठी तक। अध्यक्षा / आयोजिका निधि बोथरा जैन ने मंचासीन सभी पदाधिकारी एवं  काव्यमनीषियों के बहुमूल्य अवदान एवं अप्रतिम बधाई संदेश के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया एवं उनके मंगल भविष्य की मंगलकामना करते है।
समाचार 8588490882840763200
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list