Loading...

अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस पर आरिणी समूह सम्मानित


नागपुर/भोपाल। बेसहारा महिलाओं को आश्रय देकर, नारी शक्ति की सुरक्षा, सेहत एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध भोपाल की प्रसिद्ध संस्था निर्भया फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस शक्ति स्थल में रहने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर हाउस आफ होप का उद्घाटन भी किया गया। इस आश्रम में रहने वाली नारी शक्ति द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों जैसे जूलरी, शो पीस, अन्य हस्त शिल्प एवं  विभिन्न पोषाकों एवं वस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर नारी उत्थान के लिए अपना अमूल्य योगदान देने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों डॉ मीनू पांडेय, हंसा श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा,सुसंस्कृति सिंह, लीना वाजपेई, नीलिमा पालीवाल,सुधा दुबे ने नारी विषय पर केंद्रित अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। 

एक लघु-नाटिका, 'जादू वाला शौचालय', का मंचन डॉ रंजना शर्मा, सुधा दुबे और मृदुल त्यागी द्वारा किया गया। देवेन्दर कौर के द्वारा गाये फिल्मी गीतों ने सारे सदन में उपस्थित श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे किशन सूर्यवंशी, नगर निगम अध्यक्ष, श्रीमती डॉली शर्मा, समाज सेवी, बिट्टू शर्मा, सीएसपी एवं संस्था प्रमुख समर खान एवं शेर अफज़ल खान द्वारा आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ मीनू पांडेय एवं सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन की स्थापना पांच वर्ष पूर्व हुई थी। तभी से यह संस्था साहित्यिक , सांस्कृतिक एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था के द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य हेतु आरिणी संस्था को सम्मानित किया गया है।
समाचार 2087924321122719977
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list