Loading...

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा महिला दिवस मनाया गया


नागपुर। रेलवे की मुख्य शाखा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा मनाया गया। इस अवसर में मंच की सभी मातृ शक्तियों ने रेलवे की महिला कर्मचरियों को पुष्प एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया। मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन तक ही सीमित नहीं है अपितु महिलाओं का 365 दिन होता है।

महिलाएं न केवल घर, परिवार, समाज इसके साथ ही साथ वह अपनी नौकरी को भी बहुत अच्छे तरीके से करके अपने जीवन को सफल बनाती हैं। महिला दिवस के अवसर में रेलवे की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करके आज सभी मंच की बहने अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। लगभग 15 महिला कर्मचारियों को जिसमें कि वहां पर एक कुली भी हैं, उनको सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे, जिला उपाध्यक्ष निशा शुक्ला, जिला सलाहकार डॉ शैलजा मिश्रा ,जिला कोषाध्यक्ष रेखा मिश्रा, जिला मंत्री ममता शर्मा, जिला मंत्री सीमा वानखेडे, मीडिया प्रभारी ज्योति द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक बधाई प्रेषित की और इस प्रकार से कार्यक्रम लिए जाने के लिए प्रशंसा की।
समाचार 2964906996330695670
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list