Loading...

आराधना स्वरचित भजन संग्रह का विमोचन संपन्न




आरिणी का फागोत्सव संपन्न

आरिणी स्वयंसिद्धा एवं ऊर्जस्विता सम्मान समारोह का आयोजन

नागपुर/भोपाल। हिन्दी भवन के महादेवी वर्मा कक्ष में आज आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन भोपाल के तत्वावधान में डॉ मीनू पांडेय  द्वारा संपादित भजन संग्रह 'आराधना' आरिणी स्वरचित भजन संग्रह का विमोचन कार्यक्रम अध्यक्ष पं विष्णु राजोरिया, अध्यक्ष, परशुराम कल्याण बोर्ड, मुख्य अतिथि डॉ रघुनंदन शर्मा, कार्याध्यक्ष, तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं अध्यक्ष, परशुराम कल्याण बोर्ड, डॉ मनोज श्रीवास्तव, संपादक, अक्षरा पत्रिका, विशिष्ट अतिथि डॉ साधना बलबटे, निदेशक निराला सृजनपीठ एवं डॉ ऊषा खरे, प्राचार्य, जहांगीराबाद एवं गोकुल सोनी, वरिष्ठ साहित्यकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरिणी स्वयंसिद्धा 2024 सम्मान डॉ साधना  बलवटे एवं डॉ ऊषा खरे को आरिणी ऊर्जस्विता सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें फूलों एवं हर्बल रंगों के द्वारा होलीगीत एवं नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति सभी महिला साहित्यकारों द्वारा दी गई। 

 

पं रघुनंदन शर्मा ने 'पगले मां को भज ले' भजन को उद्धृत करते हुए भजन की महत्ता बताई। मुख्य अतिथि पं विष्णु राजौरिया भारतीय साहित्य में हिंदी और संस्कृत शब्द के उपयोग पर जोर दिया। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्यकारों द्वारा उत्कृष्ट भजन लेखन का संकलन प्रकाशित किया गया है जो कि समय की आवश्यकता भी है। डॉ साधना बलवटे एवं डॉ उषा खरे ने संघर्ष से सफलता की कहानी बताते हुए भजन संग्रह की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा यह भी कहा कि इससे बच्चों में संस्कृति एवं संस्कार की पुनर्स्थापना होगी।


कार्यक्रम का शुभारंभ हंसा श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। पुस्तक विमोचन के बाद, उसके सह संपादक डॉ रंजना शर्मा एवं हंसा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया फिर उसमें सम्मिलित समस्त भजन लेखकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रंजना शर्मा इंदौर से पधारीं थीं।


कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र का संचालन गोकुल सोनी एवं द्वितीय सत्र का प्रेक्षा सक्सेना द्वारा किया गया। 
सुरेश पटवा, सुनीता शर्मा सिद्धि, डॉ. साधना शुक्ला, डॉ.रंजना शर्मा, मंगला वर्मा, सरोज दवे, सुषमा श्रीवास्तव, सरोज लता सोनी, चंदा पालीवाल, उषा चतुर्वेदी,चित्रा चतुर्वेदी, डॉ रेणु श्रीवास्तव, प्रमिला झरबडे,सुसंस्कृति सिंह, सीमा सरन, हंसा श्रीवास्तव,प्रेक्षा सक्सेना, शशि बंसल, रीना मिश्रा, रंजना शर्मा सुमन ने अपनी प्रस्तुति दी। भोपाल के अस्सी से अधिक साहित्यकारों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को नयी ऊंचाइयां प्रदान कीं।
समाचार 146470163475494034
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list