Loading...

वामा विमर्श मंच का फागुन उत्सव स्नेह के रंग सखियों के संग


नागपुर। वामा विमर्श मंच ने  स्नेह के रंग सखियों के संग इस विषय पर सखियों के लिये एक विशेष होलियाना आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ. छाया श्रीवास्तव और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सुनीता रॉय उपस्थित थीं। वामा अध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा के संयोजन और संचालन में सखियों ने हर्षोल्लास से सहभागिता की। कार्याध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन काज़ी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। डॉ. छाया श्रीवास्तव और सुनीता रॉय ने होली पर्व पर प्रकाश डाला। 


नीलम शुक्ला, अमिता शाह, रेशम मदान, नंदिता सोनी और ऋतु असाई ने होली पर कवितायें सुनायीं। डॉ. रुपिंदर चटवाल, किरण हटवार , कविता शाह, उमा हरगण, ममता विश्वकर्मा, सुषमा भांगे और नीलिमा गुप्ता ने होली के गीत सुनाये। कविता कौशिक ने होलियाना खेल खिलाये और छोटी सी रंगों की ट्रेन बना कर लायीं। लक्ष्मी वर्मा, उर्वशी शाह, जिगीशा शाह और अनीता गायकवाड़ ने फागुनी मस्ती से भरे नृत्य प्रस्तुत किये। 


रीमा दीवान चड्ढा, जिगीशा शाह, कविता शाह, अमिता शाह,  ममता विश्वकर्मा और सुधा विज के सहयोग से सभी सखियों को टाईटिल दिये गये। सचिव नीलम शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। सभी सखियों को हर्बल गुलाल लगाया गया ।श्वेत परिधान और रंगीन दुपट्टों में सजी सखियों ने रंगीन टोपियों लगाकर तस्वीरें लीं। स्वादिष्ट पकवान और होली की मिठास के साथ फाल्गुन उत्सव सम्पन्न हुआ।
समाचार 4972496565155381840
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list