हमेशा स्वस्थ और व्यस्त रहें : परचुरे
https://www.zeromilepress.com/2024/03/blog-post_62.html?m=0
पठान का सत्कार
नागपुर. सेवाभावी संस्था सक्करदरा व्यापारी के तत्वावधान में स्नेह मिलन का रोचक आयोजन संस्था के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मंच पर अधिवक्ता आनंद परचुरे, संस्था के संरक्षक नरेंद्र सतीजा, अध्यक्ष सतीश चौधरी, कार्याध्यक्ष सत्तारखान पठान और अनिल खत्री उपस्थित थे। अतिथि स्वागत हनी वाधवानी और गणेश जैस्वाल ने किया। अपने प्रास्ताविक में अनिल मालोकर ने कहा कि सत्कार मूर्ति सत्तारखान पठान पिछले 6 दशकों से सक्करदरा परिसर पर व्यापार करते आ रहे हैं। छोटी सी सब्जी की दुकान से पेट्रोल पंप तक का सफर संघर्षपूर्ण रहा है।
उन्होंने हास्य व्यंग्य की रचनाएं प्रस्तुत कर समा बांध दिया। पठान का पुष्पहार, शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सत्कार किया गया। अपने संबोधन में परचुरे ने कहा कि पठान की सामाजिक सेवाएं अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि हम हमेशा स्वस्थ और व्यस्त रहें। यही जीवन का आधार है। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। आभार अनिल खत्री ने माना ।कार्यक्रम में चंद्रकांत बनोदे, अशोक मदान, हनी वाधवानी, विलास वैतागे, गणेश जैस्वाल आदि का सहयोग रहा।