Loading...

चिकित्सकों में सेवाभाव जरूरी - सुरेश शर्मा


नागपुर। सर्वांगीण सफलता के लिये चिकित्सकों में सेवा भाव का होना आवश्यक है। आयुर्वेद के अनेक वैद्यों ने सेवाभाव से समाज में बड़ा सम्मान प्राप्त किया है। उक्त उद्गार बैद्यनाथ के प्रबंध संचालक श्री सुरेश शर्मा ने श्री आयुर्वेद महाविद्यालय के शालाक्य विभाग द्वारा श्री पं. राम नारायण शर्मा स्मृति निःशुल्क मोतियाबिन्दु आपरेशन शिविर के समापन पर चष्मा वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि पूर्व महापौर डॉ. कल्पना पाण्डेय ने नेत्र चिकित्सकों की सामूहिक कार्यकुशलता की सराहना करते हुये श्री आयुर्वेद महाविद्यालय द्वारा की जा रही रूग्ण सेवा का अभिनन्दन किया। 


प्रारम्भ में प्राचार्य प्रो. डॉ. बृजेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। शालाक्य विभागाध्यक्ष डॉ. गोविन्द तुण्डलवार ने अपने प्रस्ताविक में शिविर में 123 रूग्णों की सफल शल्य क्रिया की जानकारी दी। संस्था के कार्याध्यक्ष डॉ. जी. पी. उपाध्याय ने पक्वासा रूग्णालय के विकास की भावी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मेघशाम अंजनकर ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अस्मिता देवगडे ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सुमन्त कर्नाड, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. अश्विन निकम, डॉ. सन्तोष शर्मा, डॉ. समीर गिरडे, शालाक्य विभाग के स्नातकोत्तर छात्रायें व शिविर लाभार्थी रूग्ण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समाचार 441867080885786691
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list