Loading...

डॉ. कविता परिहार ‘अंतर्राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान’ से सम्मानित


नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति फाउंडेशन, गोंडा ने किया महिलाओं को सम्मानित, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विजय कुमार शाह ‘पदम श्री’ महाराष्ट्र, भारत विशिष्ट अतिथि नेपाल से उमेश कुमार यादव, लौरेटे  शामिये, लता कश्यप, हिमाचल भारत के द्वारा महिला दिवस पर, महिलाओं के योगदान को सराहा गया। 

कार्यक्रम की आयोजित पिंकी देवी आनंद अध्यक्षा शांति फाउंडेशन कार्यक्रम की आयोजक सुनील कुमार आनंद राजपाल आबादी शिक्षक, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सचिन गया प्रसाद आनंद कोषाध्यक्ष रमेश आनंद संस्थापक शिव प्रसाद आनंद ने बताया कि शांति फाउंडेशन के द्वारा इस महीने हर दिन सफलता की एक कहानी लिखी जा रही थीं। महिलाओं की उत्कृष्ट कार्यो को दर्शाया जा रहा था। जिससे समाज की अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिले। 

इस अवसर पर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम किया गया उसमें उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को ‘अंतर्राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान - 2024’ से सम्मानित किया गया जिसमें नागपुर महाराष्ट्र से डॉ. कविता परिहार, झांसी से नीरज नगायच, गोंडा से प्राची यादव रीता वर्मा प्रयागराज से सुनीता कनौजिया, सुमन कुशवाहा, अयोध्या से खुशबू जायसवाल, हर्षा जी मध्य प्रदेश से संगीता सिंह, राजस्थान से आदि आदि महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु शांति गोंडा फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। डॉ कविता परिहार ने शांति फाउंडेशन के अध्यक्षा पिंकी देवी एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समाचार 8096452075290226965
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list