भक्ती रस में विभोर हुये वरिष्ठ जन


ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान सृजन समिती द्वारा प्रस्तूत भजन संध्या संपन्न

नागपुर। नागरिक प्रतिष्ठान की संगीत सृजन समिती द्वारा प्रस्तूत एवं श्रीहरी नगर ज्येष्ठ नागरिक मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में 3 घंटे भक्ती रस में डुबे रहे ज्येष्ठ नागरिक. ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा शहर के अलग अलग ज्येष्ठ नागरिक मंडलों में संगीत के कार्यक्रम निःशुल्क प्रस्तूत किये जाते. उसी कडी में  गजानन महाराज प्रकट दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया.

                  संगीत सृजन समिती के गायक कलाकार विजय बावणकर, मोहन पांडे, माधुरी पाखमोडे, वंदना वारके और राखी खेडिकर आदी ने एक से बढीयां एक भक्ती गीत और भजन प्रस्तूत कर भक्तीमय वातावरण बनाया. 'गजानन स्तूती' आरंभ कर 'ईतनी शक्ती हमें देना दाता से कार्यक्रम संपन्न हुआ.

                  प्रारंभ में श्रीहरी नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश उरकुडे ने कलाकारों का स्वागत किया तथा अंत में सचिव रामेश्वर भुते ने ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान तथा कलाकारों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम प्रस्तूती में मिलिंद वाचणेकर, मधुकर पाठक, अनंत मुळे ने सहयोग किया.
समाचार 489049068260658262
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list