Loading...

हिंदी महिला समिति के देश विदेश होलिकोत्सव में फागुन चहका


नागपुर। हिंदी महिला समिति का रंगोत्सव आनलाईन हुआ बहुत प्रभावी व मनमोहक, आंनदमय कार्यक्रम, सभी की प्रस्तुतियां शानदार रही, होली गीत, नृत्यों, कविताओं का संगम, हंसी की लहरों के साथ होली टाईटल दिए गए डा. कविता परिहार ने जो सभी के मनों को गुदगुदा गये। आस्ट्रेलिया से अतिथी रूप में आई पूर्णिमा पाटिल, डा. सुनीता शर्मा, सुमन जैन जो अपने अपने क्षेत्रौं में मशहूर है। 


वैलिग्टन, न्यूजीलैंड में रह रही संस्था की अध्यक्षा रति चौबे ने कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण किया जो सबको मनभाया, होस्ट रही उपाध्यक्ष रेखा पांडे, आभार कार्याध्यक्ष डा. चित्रा तूर ने माना। होलीगीत गार्गी जोशी व अल्का शाह, भगवती पंत, अमिता शाह सुरेखा, मीरा रायकवार, उमा हरगन, मलेशिया से अपराजिता, रति चौबे व नृत्य मंजूपंत, मीना तिवारी, रश्मि अवस्थी, रश्मि मिश्रा द्वारा होलिका- दहन नाटिका, रेखा तिवारी के 'फाग' ने माहौल फागमय किया, तो भगवती के सिंथेथाईजर पे होलीगीत ने मन लुभाया। 

किरण हटवार ने खूबसूरत प्रस्तुति दे कार्यक्रम को रंगमय बनाया, रेखा पांडे ने होली की रंगो के महत्व को बताते हुये रति कामदेव की पौराणिक कथा सुना॓ई जो शंकर भगवान ने सुनाई थी। अंत में फागुन चहका स्वरचित होली गीत, रति चौबे ने सभी के साथ गाया और माहौल तरगिंत किया। अल्का शाह ने होली बिदाई गीत के साथ हर्षोल्लाहस के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया। अतिथियों ने पूर्णिमा, सुमन, सुनीता की शानदार होली कविताओं व गीतों ने होलिकोत्सव को यादगार बना दिया।
समाचार 8946452449922050654
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list