Loading...

नारी शक्ति


नारी में दिव्य शक्ति का वरदान देखिये।
जिस पर है सृष्टि को भी अभिमान देखिये!

जिन राक्षसों ने देवता परास्त कर दिये,
दुर्गा के नौ स्वरूपों ने ध्वस्त कर दिये,
नारायणी,शिवानी, ब्रह्माणी, वैष्णवी,
इन देवियों की शक्ति का संग्राम देखिए।

ललिता,विशाखा,रुक्मिणी,राधा सी नारियां,
इनके ह्रदय में प्यार की अनगिन थीं क्यारियां,
जो प्रेम दिवानी हुई थी कृष्ण भक्ति में, 
मीरा ने किया प्रेम में विष पान देखिये।

माता की तरह दूध पिला कर सुला दिए,
उसने त्रिदेव प्यारे-प्यारे शिशु बना दिए,
ममतामयी ,तपस्विनी, सतीत्व की देवी,
अनुसूया के घर आए मेहमान देखिए।

महलों की रानियों ने जौहर किये अनगिन,
जीते जी जिसने गोरों को छूने न दिया तन,
सुत बांध पीठ पर वो कूदी ऊंचे दुर्ग से ,
महारानी लक्ष्मी बाई का बलिदान देखिए।

नारी में दिव्य शक्ति का वरदान देखिये,

- गीतकार अनिल भारद्वाज 

एडवोकेट हाईकोर्ट, ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
काव्य 4401649558227491300
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list