कोराडी धाम में विजयिनी सखि मंच ने दिव्य सामुहिक आरती का आयोजन किया
https://www.zeromilepress.com/2024/04/blog-post_4.html
नागपुर। कोराडी धाम स्थित माँ जगदंबा के आशीष से विजयिनी सखि मंच ने रविवार 14 अप्रैल को नवरात्रि के छठवें दिन दिव्य सामुहिक आरती का आयोजन किया। जिसमे भारी तादाद में सखियां हरी साड़ी तथा सोलह श्रृंगार में उपस्थित हुई। सभी के हाथों में पीले गेंदे के फूलों से सजी हुई,माँ के चरणों में अर्पित आरती की थाली दिव्यता का एहसास दिला रही थी।
इस अवसर पर विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी एकता खत्री,विजयिनी रूबी दास, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी चौधरी अनिता मोर, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी सुप्रिया मसराम ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष सहयोग प्रदान किया।
माँ के दर्शन के लिए पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश से उतर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे तथा महामंत्री निरंजना गांधी ने विजयिनी की संस्थापिका पूनम हिंदुस्तानी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा विजयिनी के कार्यशैली की बहुत प्रशंसा की।भारी तादाद में उपस्थित विजयिनी सदस्याओं को शुभकामनाएं अर्पित की। विजयिनी सखियों द्वारा विशेष आभार देवेन्द्र नक्षने, ललित लिंबाचिया ,सतीष जैस्वाल का जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने के लिए।