Loading...

विजयिनी सखियों ने ‘होम फॉर एजेड एंड हैंडिकैप्ड’ के चेहरो पर मुस्कान लाने का किया सफ़ल प्रयास


नागपुर। विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था के अंतर्गत गुरुवार 18 अप्रैल को मासिक कार्यक्रम की श्रृंखला में कार्यक्रम आशीष पल-14 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका थी प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ सुषमा नितनवरे। ये भोज उन्होंने अपने छोटे भाई स्वर्गीय छोटू नारनवरे की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी याद में आयोजित किया। विजयिनी सखियों ने होम फॉर एजेड एंड हैंडिकैप्ड के बड़े बुजुर्ग और बच्चों के मांग अनुसार रोज के भोजन से अलग स्वादिष्ट  व्यंजनों का आयोजन किया। विजयिनी सखियों ने उनके साथ तीन घंटे समय व्यतीत किया तथा उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का सफ़ल प्रयास किया। 

इस आशीष पल-14 की गतिविधि को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया संयोंजिका विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी रूबी दास,विजयिनी मीना यादव, विजयिनी दीप्ति चाचरा, विजयिनी दीपिका जाजू। विजयिनी संगीता पांडे,विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी सुप्रिया मसराम, विजयिनी अनिता मोर, विजयिनी जिगीशा शाह ने भी सहयोग प्रदान किया। सिस्टर ईडा के सहयोग के लिए विजयिनी सखी मंच आभरी है।
समाचार 2905559401359062344
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list