Loading...

75 का प्रवाह - देशभक्त गृहणी सुप्रिया मसराम के साथ


नागपुर। संविधान दिवस के 75 वें वर्ष पर, संविधान के 75 आर्टिकल्स को कंठस्थ कर सबसे कम समय में प्रस्तुति देने वाली एशिया बुक आफ रिकार्ड होल्डर सुप्रिया मसराम द्वारा  75 आर्टिकल की प्रस्तुति तथा एकता का प्रतीक बन विजयिनी की 75 सखियों द्वारा हाथों  में तिरंगा का फहराना कुछ इस तरह से संविधान के अमृत महोत्सव को यादगार पल बनाया गया कार्यक्रम 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान ' जो 75 वें संविधान दिवस 26/11/24 को आयोजित किया गया विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के मधुरम सभागृह में।

मुख्य अतिथि के तौर पर मंचासीन थे पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रगति पाटिल, एशिया बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ मनोज तत्वादी तथा मोटिवेशनल स्पीकर वैशाली कोड़े। कार्यक्रम का  संयोजन एवम संचालन पूनम हिंदुस्तानी ने किया। इस अवसर पर भारी तादाद में देशभक्त सखियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
समाचार 6617116845186177960
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list